जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला का आयोजन।

जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला का आयोजन

कांकेर। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान कांकेर में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला का आयोजन कांकेर जिला शिक्षा अधिकारी श्री भुवन जैन के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम देवकरण भास्कर बीआरसी कांकेर, समग्र शिक्षा ,पीसी ,मन जैन और कार्यक्रम नोडल अधिकारी पुष्पांजलि ठाकुर द्वारा मां सरस्वती की छायाचित्र में दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला के अंतर्गत विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, प्रोजेक्ट, शिक्षक टी,लएम, विज्ञान नाटिका, विज्ञान सेमिनार, एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता में कुल 44 प्रतिभागी पंजीकृत हुए। प्रतियोगिता में मुख्य कथानक समाज के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा थीम मानव जाति कल्याण के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर समस्त कार्यक्रम आधारित था। कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी पुष्पांजलि ठाकुर द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्य बताया गया। इस प्रतियोगिता में प्रस्तुतीकरण देने के पश्चात प्रतिभागी कुमारी खुशी सिन्हा, माही मजूमदार, शांतनु कुमार, रेवती धु्रव, पूर्वी काटेंद्र, नीलम मटियारा, यामिनी यादव, माणिक सरकार, रितेश सरोज, सिद्धि देवांगन, आरती कोरेटी, भूमध्य कुमार नेताम, आकाश कुमार यादव, सत्यम सूर्यवंशी, हर्ष कुमार जैन, कुमारी रागिनी सिन्हा, देविका जैन, दुर्गेश्वरी सिन्हा, लियांशी राजपूत, योगिता यदु, चेतना नेताम, समीक्षा कोडो़पी, सानिया कांगे, राहुल देवांगन, वैशाली सोनी, अंजलि नायक, विज्ञान नाटिका में नेहा एवं साथी जोन स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। इस प्रतियोगिता में निर्णायक शिक्षक गुलाब सोन, मृदुला जोेफर, अमित सक्सेना, बृजलाल साव रूखम.ाी छाटा, बृजलाल साहू, अफजल अली रहे। कार्यक्रम का संचालन कुलानंद गजबल्ला, तथा आभार व्यक्त ओमप्रकाश डडसेना द्वारा किया गया। सभी चयनित प्रतिभागियों को सहायक संचालक लक्ष्मण कावडे़ और प्रकाश सेन, कांकेर बीइओ दीपक ठाकुर, ,पीसी नवीन सिन्हा, विनोद राजपूत, मनीषा साहू, योगेश्वरी जैन, मनीष कवडे द्वारा शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में शिक्षक आदित्य पुरी गोस्वामी, सनत पटेल, वर्षा श्रीवास्तव, प्रीति चंद्राकर, तृप्ति, जानकी बघेल, नमिता कोडो़पी, खिलावन साहू, युक्ता शर्मा, खिलेन्द्र खोब्रागडे़, मनीषा सिदार, मनोज साहू, कौशल मंडावी आदि उपस्थित थे ।



