
आम आदमी पार्टी का जिला स्तरीय बैठक जिला कार्यालय में हुई सम्पन्न।
आप के जिला कार्यालय भानुप्रतापपुर पार्टी कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक पार्टी के प्रदेश सचिव देवलाल नरेटी के अध्यक्षता में रखा गया था जिसमें जिले के तीनों विधानसभा से पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।
एस. टी. विंग के प्रदेश सचिव मेहर सिंह वट्टी ने कार्यकर्ताओं को अपने वक्तव्य में कहा कि विधानसभा के परिणाम से बिल्कुल भी निराशा होने की आवश्यकता नहीं है,हम सबके नेता माननीय अरविन्द केजरीवाल जी के सपनों को पूरा करने के लिए जी जान लगा कर मेहनत करेगें।हर वर्ग और सभी जाति, धर्म के सभी बच्चों को समान रूप से निशुल्क और अच्छी शिक्षा व सभी को निःशुल्क चिकित्सा और सभी को कैसे रोजगार मिल सके और देश में समानता कैसे स्थापित हो इसके लिए एक जुट होकर हमारे नेता अरविन्द केजरीवाल जी के सपनो को पुरा करने के लिए लगातार काम करते रहने की बात कही। जिला अध्यक्ष हरेश चक्रधारी जी
ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पहचान जनता की हित में हमेशा लड़ते रहने की है जिसे सदैव बरकार रखते हुए जनता की हित में लड़ाई लड़ते रहना जारी रखेंगे।आम आदमी पार्टी आन्दोलन के गर्भ से पैदा हुई पार्टी है अपने आस पास हो रहे भ्रष्टाचार , अन्याय और शोषण के विरुद्ध लगातार संघर्ष जारी रखेंगे।
जिला सचिव व अंतागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी संतराम सलाम ने कार्यकर्ताओं को कहा कि चाहे जो भी परिस्थिति हो हमें लगातार मेहनत करते रहना है ।पार्टी सेंट्रल में वर्तमान परिस्थिति बहुत अच्छा नहीं चल रही है।
भारतीय जनता पार्टी राजनैतिक दुर्भावना वश लगातार हमारे नेताओं को परेशान करने की नाकाम कोशिश कर रही है।जिससे हमें बिल्कुल भी घबराना नहीं है।पार्टी को मजबूत करने के लिए और भी नए लोगों को ईमानदार राजनीति से और पार्टी की विचारधारा से लगातार लोगों को जोड़ते रहेंगे।
प्रदेश सचिव देवलाल नरेटी ने पार्टी के मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर सभी से फीड बैक लेकर सभी से विस्तृत चर्चा कर सभी को अपने अपने जिम्मेदारी को ईमानदारी पूर्वक करने को कहा। लोगों से जुड़े रहने और कार्यकतों से आपस में लगातार संवाद स्थापित करने को कहा ।
पार्टी में लोगों का आना जाना लगा रहता है,इससे हमें घबराना नहीं है । पूरे दम खम से पार्टी की मजबूती के लिए काम करेगें,देश और प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई सतत जारी रहेगी। आने वाले समय में प्रदेश में आमूलचूल बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार लाना ही होगा जिसके लिए पूरी ईमानदारी से मेहनत करेगें। बैठक में प्रमुख रूप से दुर्गूकोन्दल ब्लॉक अध्यक्ष हिरंगू पूड़ो, दीपक कोड़ोपी ब्लॉक अध्यक्ष, देव कुमार डे जिला सचिव यूथ विंग, शशि उईके सर्कल अध्यक्ष, सुन्दर लाल दुग्गा सर्कल अध्यक्ष, छबीलाल उइके, अरूण कल्लो सर्कल अध्यक्ष, मुकेश गावड़े, भुनेश्वर सेन सर्कल अध्यक्ष, रोहित केमरो ब्लॉक अध्यक्ष, विकास पटेल, लखेश्वर कोमरा ब्लॉक प्रभारी, सोनसाय नरेटी सर्कल अध्यक्ष, बलीराम कोरचे सर्कल अध्यक्ष, बिरेश मंडावी, संदीप नरेटी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



