छत्तीसगढ़

सर्व समाज की हुई समीक्षा बैठक समपन्न ज्वलन्त मुद्दों पर हुई चर्चा।

सर्व समाज की हुई समीक्षा बैठक समपन्न ज्वलन्त मुद्दों पर हुई चर्चा

कांकेर। कंकालिन मंदिर प्रांगण में सर्व समाज द्वारा आयोजित समिक्षा बैठक सम्पन्न हुई, कांकेर सहित अंचल के सभी समाज के समाजिक पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। पदाधिकारियों ने चर्चा में बताया कि वर्तमान में इंदरु केंवट कन्या महाविद्यालय कांकेर के प्रभारी प्राचार्य को एक पत्रकार शाहरूख खान पिता अब्दुल सत्तार सुभाष वार्ड कांकेर के द्वारा जन सूचना अधिकार 2005 के आड़ मे उन्हें लगातार व्यक्तिगत एवं मोबाइल पर 20 लाख रुपये की मांग कर लगातार परेशान किया जिससे एक बड़ी घटना घटित हुआ।
उक्त घटनाक्रम हेतु सर्व समाज, शा.शिक्षक संघ, शा.सेवक संघ, अ.जजा. सेवक संघ, पत्रकार संघ कांकेर, द्वारा जिला-प्रशासन को कथिक पत्रकार को गिरफ्तार कर कुल 09 बिन्दुओं पर कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा था। 13 दिनों के छानबीन के बाद अडरग्राण्उड ब्लैकमेलर कथिक पत्रकार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। किन्तु 09 अन्य बिन्दुओं पर कार्यवाही नही हुई है जिसके लिए बैठक में रणनीति तैयार कर सर्व समाज की समिति गठन किया गया है जो आगे की कार्यवाही एवं रणनीति तैयार करेंगे। इसी प्रकार कई अन्य ब्लैकमेलर व शोषण करने वाले आरटीआई एक्टीविटिस पर कड़ी कार्यवाही हेतु जिसके लिए 6 दिसम्बर को सर्व समाज द्वारा शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जायेगा। इसी प्रकार की घटना पूर्व में पखांजूर मे स्व. राणा मेडल एवं स्व. कृष्णा इरघट कोरर कांकेर आरटीआई एक्टीविटिस बैकमेलिंग का शिकार हो चुके हैं उनकी पुनः जांच करवाया जायेगा। इस संबंध में एक दिवसीय घरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस अवसर पर सुमेर सिंह नाग संभागीय गोड़ समाज अध्यक्ष, रामकुमार देहारी संभागीय अध्यक्ष हल्बा समाज, प्रकाश दीवान अध्यक्ष हल्बा समाज, सुदामा यादव अध्यक्ष यादव समाज, चंद्रहास नेताम अध्यक्ष कण्डरा समाज, राम प्रसाद नेताम अध्यक्ष अ.ज.जा. शासकीय सेवक संघ, जीवन लाल नाग अध्यक्ष कर्मचारी हल्बा समाज, पंचु राम नायक सरपंच कोदागांव, परसू राम भोयर, राजकुमार नाग, रूपराम कृषान, विजय नाग, नरेन्द्र राणा, प्रकाश भण्डारी, उपेश्वर ठाकुर, गिरवर गुरुवर, तोमेश्वर गागड़ा सहित सर्व समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button