छत्तीसगढ़व्यापार

ग्राम पोटगांव में विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला का आयोजन।

ग्राम पोटगांव में विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला का आयोजन

उत्तर बस्तर कांकेर / पशुधन विकास विभाग कांकेर द्वारा पिछले दिनों ग्राम पोटगांव में विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हेमंत धु्रव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि स्थायी समिति के सभापति नरोत्तम पड़ोटी मौजूद थे। पशु मेला में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से विभिन्न नस्लों के गाय, बैल, बकरी-बकरा, मुर्गा-मुर्गी, बत्तख, भैंस आदि पशुओं का प्रदर्शन प्रतियोगिता के विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के साथ सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पशुपालकों को पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया एवं रायपुर से आए हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा पशु प्रजनन संबंधी समस्याओं पर पशुपालकों से चर्चा कर निदान किया गया। इस अवसर पर पशु चिकित्सा सेवायें कांकेर के उप संचालक डॉ. सत्यम मित्रा, सहित आसपास की ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच व ग्रामीण जन मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button