छत्तीसगढ़
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीसी के जरिये दी चुनाव संबंधी दायित्वों की जानकारी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीसी के जरिये दी चुनाव संबंधी दायित्वों की जानकारी

उत्तर बस्तर कांकेर – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ शासन रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश भर के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा विभिन्न समितियों के नोडल अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी दायित्वों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत् नियमों, प्रावधानों एवं उपबंधों के बारे में विस्तार से बताया। वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष में जिले से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला, नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री सुमित अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अशोक मारबल तथा एसडीएम कांकेर श्री मनीष साहू ने हिस्सा लिया



