सर्व आदिवासी समाज के सामाजिक भवन का विधायक नाग ने किया लोकार्पण ।

सर्व आदिवासी समाज के सामाजिक भवन का विधायक नाग ने किया लोकार्पण

*20 लाख रुपए की लागत से हुआ भवन का निर्माण, विधायक ने समाज के लोगों को दी बधाई*
*विधायक नाग ने कहा आदिवासी जल, जंगल और जमीन के मालिक, कांग्रेस आदिवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध*
अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ने मंगलवार को कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम कोयलीबेड़ा में 20 लाख रुपए की लागत से सर्व आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। कोयलीबेड़ा पहुंचने पर सर्व आदिवासी समाज द्वारा पारम्परिक तौर तरीके से भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही सामाजिक भवन निर्माण के लिए सर्व आदिवासी समाज के सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा जल, जंगल और जमीन के मालिक आदिवासी है और कांग्रेस सरकार उनको मालिकाना हक देने के साथ-साथ सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है।
विधायक नाग ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को विकास के मुख्य धारा में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। समाज की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा सामुदायिक भवन की घोषणा की गई और आज भवन निर्माण का लोकार्पण किया गया। सामुदायिक भवन निर्माण होने से सर्व आदिवासी समाज के समाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सहुलियत होगी। विधायक नाग ने कहा कि आर्थिक, समाजिक, शैक्षिणिक रूप से पिछड़े लोगों की जीवन उत्थान और पिछड़े क्षेत्रों का समुचित विकास करना छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।
विधायक ने कहा सभी वर्गो के हितों एवं सामाजिक उत्थान की दिशा में अथक प्रयास किया जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना और जनहित से जुड़े मांग, समस्याओं का प्राथमिकता में निदान भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हम आगे भी समाज के उत्थान और उन्हे विकास के मुख्यधारा में लाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे।
*धान खरीदी हमारी प्राथमिकता में शामिल :- विधायक नाग*
विधायक नाग ने कहा कि सामाजिक भवन बन जाने से बैठक एवं विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि शासन ने नागरिकों से वादा किया था उसे पूरा किया है। धान खरीदी हमारी प्राथमिकता में शामिल है। सीएम भूपेश बघेल जी साढ़े चार वर्षों से किसानों से समर्थन मूल्य में धान की खरीदी कर रही है।
*कांग्रेस के आने के बाद किसानों की कर्ज माफी हुई :- नाग*
विधायक ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं समूह से जुड़ी महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में राशि अंतरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे नागरिक जिनके पास जमीन नहीं है, जो खेती किसानी कर मजदूरी करते है उनके लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत शासन साल में 7 हजार प्रतिवर्ष उनके खाते में दे रही है। शासन के आने के बाद किसानों की सिंचाई कर की माफी हुई है कांग्रेस का सबसे महत्वपूर्ण कार्य सबके लिए राशन कार्ड बनाना प्राथमिकता है, जिसे पूरा करते हुए शासन द्वारा सभी का राशन कार्ड बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई राशन कार्ड बनाने से छूट गया है उनके द्वारा आवेदन करने पर राशन कार्ड पात्रता के अनुसार बना कर दिया जाएगा। कोई भी इससे वंछित नही रहेगा।
*इनकी रही मौजूदगी*
जिला पंचायत सदस्य दिलीप बघेल, सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष सहदेव उसेंडी, बसंत ध्रुव, दुखीराम उसेंडी, रमा पुजारी, रजनान पोटाई, पुनारो, कालेश्वरी, सताऊ राम, गंगाराम वाड़दे, विनोद उसेंडी, रत्तूराम, रजमु राम मंडावी, रामजी आंचला, बंजर उईके, मनीराम पद्दा, हेमा हुपेंडी, दुलार सिंह, रोशनी आंचला, बच्छीनदार बघेल, मिथिलेश उसेंडी, अमृत जैन, संतोष नुरुटी, हलाल राम, सुनील आंचले, पुसाऊ राम पटेल, गजेंद्र उसेंडी, जीपी कौशल, मनिल पोटाई, राम कुमार, उर्मिला आँचला, चमार सिंह, अमीला आंचला, भुनेश्वरी आंचला समेत स्थाननीय जनप्रतिनिधि गण सहित सैकड़ों की संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद थे ।

