मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत थाना कोयलीबेड़ा में आयोजन किया गया गायता, पटेल, मांझी, कोटवारों का मिलन एवं सम्मान समारोह।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत थाना कोयलीबेड़ा में आयोजन किया गया गायता, पटेल, मांझी, कोटवारों का मिलन एवं सम्मान समारोह।


कोयलीबेड़ा। जिला उत्तर बस्तर कांकेर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 79 अंतागढ़ (अ.ज.जा.) अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला (आई. ए. एस.) के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग
पटेल (आई.पी.एस.), श्री बी. एस. उईके (आई.ए.एस.) अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अंतागढ़, श्री खोमन सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ के दिशा निर्देश में कोयलीबेड़ा क्षेत्र अंतर्गत 18 ग्राम पंचायत के 56 गांव के
ग्राम पटेल, गायता, मांझी, कोटवारों का मिलन समारोह थाना कोयलीबेड़ा में आयोजित किया गया।
उक्त मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत आगामी निर्वाचन में मतदान की महत्व को बताते निष्पक्ष, भयमुक्त एवं बिना किसी प्रलोभन के शत प्रतिशत मतदान करने हेतु शपथ दिलाया गया। साथ हुए उपस्थित सभी गायता, पटेल, मांझी, कोटवार एवं ग्रामीणों को EVM प्रदर्शनी कर मतदाता साक्षरता कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी पटेल, गायता, मांझी, कोटवारों का गमछा पहनाकर पारम्परिक सम्मान किया गया। सभी उपस्थित पटेल, गायता, मांझी, कोटवारों को क्षेत्र के सभी अवैध गतिविधियों के संबंध में प्रशासन एवं पुलिस को अवगत कराते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अगामी विधानसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान के लिए सहयोग करने हेतु जागरूक किया गया।
उक्त कार्यक्रम में श्री विश्वास कुमार SDM अंतागढ़, श्री अमर सिदार SDOP अंतागढ़, श्री कुलदीप ठाकुर तहसीलदार कोयलीबेड़ा, थाना कोयलीबेड़ा स्टाफ, बी. एल. ओ. एवं पटवारी उपस्थित रहे .



