क्राइम
आमाबेड़ा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार,भेजा जेल

आमाबेड़ा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार,भेजा जेल
अपराध पर काबू पाने के लिए कांकेर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निदेशानुसार लगातार कार्रवाही की जा रही है । आमाबेडा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आमाबेड़ा थाना में प्रार्थी कि शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 21/2022 धारा 363, 366, 376 भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। पुलिस ने सायबर सेल कि मदद से आरोपी बिहार के दरभंगा वार्ड क्रमांक 1 बड़ी सौरिया निवासी 23 वर्षीय दिपक कुमार पिता राजू चौपाल को लोकेशन के आधार पर भटिंडा पंजाब से पकड़ा। आरोपी के कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद किया गया। आरोपी को 19 सितंबर को पकड़कर माननीय न्यायालय कांकेर के समक्ष पेश कर रिमांड पर जेल भेजा गया है।


