छत्तीसगढ़

समूह की महिलाओं ने कमाये अंडा बेचकर 03 लाख 29 हजार रूपये।

समूह की महिलाओं ने कमाये अंडा बेचकर 03 लाख 29 हजार रूपये

उत्तर बस्तर कांकेर । महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क ‘‘रीपा’’ अंतर्गत कांकेर जिले में 14 रीपा केन्द्रों की स्थापना की गई है, जिसमें विभिन्न औद्योगिक गतिविधियां जैसे-राईस मिल, फ्लाई एष निर्माण, प्रिंटिंगबॉयडिंग और लघु वनोपज प्रसंस्करण इत्यादि स्थापित किये जा रहे हैं, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार को उपलब्ध हो तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।
कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बेवरती रीपा में अण्डा उत्पादन इकाई संचालित की जा रही है, जिसका संचालन जय बालाजी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। उन्हें कृषि विज्ञान केन्द्र, पशुधन विकास विभाग एवं आरसेटी से प्रशिक्षण प्रदाय किया गया है। समूह की महिलाओं द्वारा अब तक 03 लाख 29 हजार 500 रूपये का अंडा का विक्रय कर आमदनी अर्जित की गई है। उत्पादित अंडा को समूह की महिलाओं द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों को भी उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि बच्चे स्वस्थ्य एवं सुपोषित रहें। इस प्रकार महिलाएं आत्मनिर्भर होने के साथ ही कुपोषण अभियान में सहयोग दे रही हैं। समूह की अध्यक्ष इंदू यादव ने बताया कि अब तक कुल 65 हजार 910 अण्डों का विक्रय बाजार एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया गया जिससे 03 लाख 29 हजार 500 रूपये की आमदनी प्राप्त हुआ है। रीपा से आंगनबाड़ी तक अण्डा पहुंचाने हेतु ई-रिक्षा की मांग की गई थी, जिस पर प्रषासन द्वारा ई-रिक्षा प्रदाय किया गया है, जिससे रीपा अंतर्गत निर्मित अन्य उत्पादों को परिवहन में सुविधा हो रही है। गौठान में समूह द्वारा वर्मी खाद का निर्माण भी किया जा रहा है, जिसमें अभी तक कुल 902   क्विंटल खाद का विक्रय कर जिम्मेदारी स्व-सहायता समूह द्वारा 03 लाख 35 हजार 400 रूपये की आय प्राप्त की गई। बेवरती रीपा के कुल 4 समूह एवं युवा कार्यरत हैं जो विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़कर रोजगार प्राप्त कर रहें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button