छत्तीसगढ़

मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर आयोजित मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु 17 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त।

मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर आयोजित
मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु 17 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त

उत्तर बस्तर कांकेर । मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत 12 एवं 13 अगस्त तथा 19 एवं 20 अगस्त को जिले के सभी 727 मतदान केन्द्रों में आयोजित विशेष शिविर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 13 हजार 899 आवेदन, विलोपन हेतु 06 हजार 156 आवेदन तथा संशोधन से संबंधित 05 हजार 848 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केन्द्रों में 02 अगस्त को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया तथा 31 अगस्त 2023 तक 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, नाम विलोपन करने तथा त्रुटि सुधार करने के लिए फॉर्म-06, 07, 08 प्राप्त किये जा रहे हैं। बीएलओ द्वारा मतदान केन्द्रों में उपस्थित होकर फार्म प्राप्त किये जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने तथा 01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, मृत व्यक्ति तथा स्थाई रूप से पलायन करने वाले व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से विलोपित करने और संशोधन के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके तहत् रैली, संकल्प, विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील भी किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले में नाम जोड़ने के लिए 23 हजार 735 आवेदन, विलोपन के लिए 10 हजार 771 आवेदन और संशोधन के लिए 10 हजार 50 आवेदन प्राप्त हुए हैं। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 04 अक्टूबर 2023 को किया जावेगा।

Related Articles

Back to top button