सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलीबेड़ा में गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रही महतारी एक्सप्रेस 102 की सुविधा।
इस बार सर्व समाज महिला प्रकोष्ठ ने जन चौपाल में किया आवेदन। कोयलीबेड़ा क्षेत्रवासियों को 102 महतारी एम्बुलेंस की सुविधा जल्द से जल्द देने की रखी मांग।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलीबेड़ा में गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रही महतारी एक्सप्रेस 102 की सुविधा।
कोयलीबेड़ा में गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पहले महतारी एक्सप्रेस 102 वाहन की सुविधा नहीं मिलती है.सालों से यहां के लोग एंबुलेंस की मांग कर रहे हैं. जिसके लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कई बार आवेदन निवेदन किया है पर आजतक कोई कार्यवाही नही हुई।
इसी मामले को लेकर जन चौपाल कार्यक्रम में सर्व समाज महिला प्रकोष्ठ की टीम कांकेर पहुंची जहां कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस सम्बंध में ज्ञापन सौंपा है।
कोयलीबेड़ा ब्लॉक जिला मुख्यालय से 120 किमी से अधिक की दूरी पर स्थित एक दुर्गम क्षेत्र है जहां स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अक्सर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए 102 महतारी एम्बुलेंस की सुविधा नही मिलने से बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कोयलीबेड़ा क्षेत्र में सैकड़ों गर्भवती माताएं है जिनको संस्थागत प्रसव की जानकारी के तहत 102 की सेवा लेने की बात कही जाती है परन्तु कोयलीबेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 102 की सुविधा नही होने से ग्रामीण परेशान होते हैं। अक्सर प्रसव हेतु निजी या अन्य गाड़ियों के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र तो पहुंचाया दिया जाता है लेकिन हॉस्पिटल से छुट्टी के वक्त 102 नही होने से घण्टो व दिनों तक इन्तेजार करना पड़ता है।
महिला प्रकोष्ट की राजेश्वरी उइके ने बताया कि 102 महतारी एम्बुलेंस की सेवा के लिए उन्होंने आवेदन निवेदन कई बार किया है पर आज तक यह सेवा कोयलीबेड़ा क्षेत्रवासियों को नही मिल पा रही है। फिलहाल आस्वासन पर आस्वासन मिल रहा है देखना होगा 102 महतारी एम्बुलेंस कोयलीबेड़ा स्वास्थ्य केंद्र कब पहुंचती है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान राजेश्वरी उइके, कलेश्वरी आचला, रितु नुरेटि, गंगा आचला व अन्य सदस्य मौजुद रहे।



