छत्तीसगढ़मनोरंजनलाइफस्टाइलहेल्थ

उदनपुर हाई स्कूल में इको क्लब गतिविधि के तहत रोपे गए पौधे।

उदनपुर हाई स्कूल में इको क्लब गतिविधि के तहत रोपे गए पौधे।

कोयलीबेड़ा। समस्त शासकीय स्कूलों में संचालित यूथ एवं इको क्लब की गतिविधियों के तहत साल दर साल विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित होती है। जिसके लिए शासकीय स्कूलों को दिशानिर्देश भी जारी रहते हैं। इसी कड़ी में उदनपुर हाई स्कूल में इको क्लब गतिविधि के तहत पौधरोपण कर इसके महत्व के बारे में बताया गया।
उदनपुर हाई स्कूल के प्रभारी प्रचार्य दिनेश्वर बघेल ने इको क्लब की गतिविधियों को साझा करते हुए बताया कि- विद्यालय के बच्चों को पर्यावरण के विषय में जानकारी देना।
पर्यावरण के संरक्षण के लिए उन बच्चों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से निरीक्षण, प्रयोग, संरक्षण, अभिलेखन, विश्लेषण और तर्कबुद्धि की क्षमताएं सृजित करना।
सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण एवं उसके संरक्षण की दिशा में उचित मनोवृत्ति उत्पन्न करना।
स्थलों पर ले जाकर और वहाँ प्रदर्शन करके बच्चों में पर्यावरण और विकास से सम्बंधित समस्याओं के प्रति संवेदना पैदा करना।
बच्चों में तार्किक और स्वतंत्र विचार को बढ़ावा देना जिससे कि वे वैज्ञानिक जिज्ञासा की भावना के साथ उपयुक्त चयन करने में समर्थ हो सकें।
बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित परियोजनाओं में सम्मिलित कर उनके मस्तिष्क को उत्प्रेरणा देना आदि शामिल है। आज इसी कड़ी में हमने स्कूल प्रांगण में पौधरोपण किया है और बच्चों को इको क्लब के बारे में जानकारी दी है।
इस दौरान प्रभारी प्रचार्य दिनेश्वर बघेल, देवांगन सर व समस्त स्कूल स्टाफ सहित स्कूली बच्चे शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button