छत्तीसगढ़

सद्भावना दिवस के अवसर पर ली गई प्रतिज्ञा।

कांकेर। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। 19 एवं 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने के कारण आज 18 अगस्त को सभी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा अपने कार्यालय, कक्ष सद्भावना दिवस संबंधी प्रतिज्ञा ली गई। जिसमें जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की प्रतिज्ञा लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button