छत्तीसगढ़

मत्स्य पालक कृषकों को जालसाजों से सावधान रहने की अपील

कांकेर मछली पालन विभाग के सहायक संचालक आर.एन. नाग द्वारा मत्स्य पालन करने वाले कृषकों को प्रलोभन देने वाले जालसाजों से सावधान रहने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि मछली पालन विभाग कांकेर को कृषकों के माध्यम से यह ज्ञात हुआ है कि जिले में कुछ व्यक्तियों द्वारा मछली पालन से संबंधित एन.एफ.डी.बी. योजना का नाम लेकर एक एकड़ भूमि पर तालाब खुदाई एवं बोर खनन के लिए 40 लाख रूपये का अनुदान दिलाये जाने की बात कहते हुए व्यक्तियों से एक एकड़ भूमि का नक्शा-खसरा, आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति, फोटो एवं रूपयों की मांग की जा रही है। उक्त संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि शासन द्वारा ऐसी किसी भी योजना का संचालन नहीं किया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की गलत जानकारी देते हुए कृषकों को संपर्क करता है तो ऐसे व्यक्ति की जानकारी तत्काल मछली पालन विभाग कांकेर को दिया जावे।

Related Articles

Back to top button