बजट 2026 हर वर्ग के लिए हितकारी, ऐतिहासिक कदम – अजय साहू

बजट हर वर्ग के लिए हितकारी, ऐतिहासिक कदम – अजय साहू।

कोयलीबेड़ा। भाजपा पिछड़ावर्ग मोर्चा के कोयलीबेड़ा मंडल अध्यक्ष अजय साहू ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक और सर्वसमावेशी बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग—किसान, मजदूर, युवा, महिला और मध्यम वर्ग—के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
अजय साहू ने कहा कि बजट में पिछड़े वर्गों, ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे किसानों के लिए की गई घोषणाएं सरकार की समावेशी विकास की सोच को दर्शाती हैं। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए किए गए प्रावधानों की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है और यह बजट उसी कड़ी का मजबूत उदाहरण है। बजट से न केवल आर्थिक विकास को गति मिलेगी, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचेगी।
अजय साहू ने विश्वास जताया कि यह बजट आने वाले समय में देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और सशक्त व मजबूत करेगा।



