तीन दिवसीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन कौड़ोसालेभाट मे 31 जनवरी से।
गोंड़वाना क्लब कौड़ोसालेभाट के तत्वावधान मे आयोजन का 17 वां सीजन।

तीन दिवसीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन कौड़ोसालेभाट मे 31 जनवरी से।
कोयलीबेड़ा। ग्राम कोड़ेसालहेभाट (कोयलीबेड़ा) में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से गोंडवाना क्लब कोड़ेसालहेभाट (कोयलीबेड़ा) द्वारा सीजन–17 के अंतर्गत पंचायत स्तरीय दो दिवसीय महिला प्रो कबड्डी एवं पुरुष कबड्डी/हॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 31 जनवरी 2026 से 01 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में पंचायत एवं आसपास के क्षेत्रों की महिला एवं पुरुष टीमें भाग लेंगी।
पुरुष कबड्डी वर्ग में प्रथम पुरस्कार के रूप में 11,111 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 6,666 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 3,333 रुपये रखे गए हैं। महिला कबड्डी वर्ग में विजेता टीम को 4,444 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2,222 रुपये तथा तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 1,111 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं पुरुष हॉलीबॉल वर्ग में प्रथम पुरस्कार 8,888 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 4,444 रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 2,222 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त अंडर-15 बालक कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 500 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 250 रुपये रखा गया है।
आयोजन के दौरान दर्शकों के मनोरंजन हेतु 31 जनवरी 2026 को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सामूहिक नृत्य, युगल नृत्य एवं एकल नृत्य प्रतियोगिताएँ होंगी। सामूहिक नृत्य में प्रथम पुरस्कार 2,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1,000 रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 500 रुपये रखा गया है। युगल नृत्य में प्रथम पुरस्कार 1,500 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 750 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 350 रुपये तथा एकल नृत्य में प्रथम पुरस्कार 1,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 500 रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना तथा छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का अवसर प्रदान करना है। गोंडवाना क्लब कोड़ेसालहेभाट (कोयलीबेड़ा) द्वारा क्षेत्र के समस्त खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।



