गैजेट्सछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजी

कांकेर जिले में नक्सलियों के बड़े डम्प का खुलासा, 50 से अधिक हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद।

कांकेर में नक्सलियों के बड़े डम्प का खुलासा, 50 से अधिक हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद।


कांकेर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कांकेर पुलिस, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने अलग-अलग सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई 1 अप्रैल 2026 से 14 मई 2026 के बीच लगातार चलाए गए अभियान के दौरान की गई।
इस अभियान का संचालन पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर सुन्दरराज पी., बीएसएफ सेक्टर भानुप्रतापपुर के उप महानिरीक्षक दीपक तिवारी तथा कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में किया गया। सुरक्षाबलों द्वारा लगातार जंगल क्षेत्रों में सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके दौरान नक्सलियों के छिपाए गए डम्प का पता चला।
बरामद सामग्री में 7.62 एसएलआर एलएमजी और 5.56 एलएमजी जैसी अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं। इसके अलावा 303 रायफल, सिंगलशॉट देशी गन, बीजीएल लॉन्चर, भरमार बंदूक, 12 बोर बंदूक, 315 बोर बंदूक और 7.65 एमएम पिस्टल भी बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों ने 10 कुकर बम और एक तीर बम भी बरामद किया है, जिन्हें नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
कार्रवाई के दौरान 469 कारतूस, 34 बीजीएल सेल, 13 मैग्जीन और करीब 46 किलो बारूद भी जब्त किया गया है। इसके साथ ही चार वॉकीटॉकी और एक छोटा गैस वेल्डिंग मशीन भी बरामद हुई है, जिनका उपयोग नक्सली हथियारों की मरम्मत और संचार के लिए करते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button