
अबूझमाड़ से लगे हुए व कोयलीबेड़ा क्षेत्र के लिए अबूझमाड़ का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले केसेकोड़ी ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम गट्टाकाल निवासी अर्जुन कोवाची आज किसी पहचान के मोहताज नही हैं। कक्षा 12 एकलव्य आवासीय विद्यालय अन्तागढ़ में अध्ययनरत अर्जुन कोवाची कई उपलब्धियों से नवाजे जा चुके हैं। अर्जुन के पास कई गोल्ड मेडल और सिल्वर मेडल की फेहरिस्त है, जिसे उन्होंने दौड़ व खो खो जैसी कई नेशनल व स्टेट लेबल पर खेलकर उपलब्धियों में जोड़ा है।
अर्जुन की तारीफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं की थी जब 2022 में आंध्रप्रदेश के गुंटूर में आयोजित राष्ट्रीय खेल महोत्सव में अपनी रफ्तार का लोहा मनवाया था और दो गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल हासिल किया था।
उनकी मेहनत को और कामयाबी को और ऊंचाई मिल सके इसी प्रयास के तहत उनके पंख बने स्थानीय विधायक अनूप नाग जिनके सहयोग से बंसल न्यूज की खास कार्यक्रम पंख में उन्हें मुख्यमंत्री के हाथो प्रशस्ति पत्र व नगद राशि का सम्मान मिला।
बंसल न्यूज के कार्यक्रम पंख में पूरे छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों से 34 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित कराया गया व उनके हौसलों को एक पंख मिल सके जो आगे छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर सकें ये प्रयास किया गया।




