छत्तीसगढ़देश

कोयलीबेड़ा में शिवभक्तों ने निकाली कांवर यात्रा, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण हुए शामिल।

कोयलीबेड़ा में पवित्र शिव मास सावन में कांवर यात्रा, मेढकी नदी में जल भरकर शिवालयों में जल चढ़ाया गया।

कोयलीबेड़ा में शिवभक्तों ने कांवर यात्रा निकालकर पवित्र सावन मास में शिवलिंग में जलाभिषेक किया। सुबह से ही शिवभक्तों का लगने लगा था तांता। शिवमन्दिर में सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त पहुंचे व प्रारंभिक पूजा अर्चना के पश्चात कांवर यात्रा शुरू हुई जिसके साथ आकर्षक झांकी भी निकाली गई थी शिव पार्वती का रूप धरे भक्तों के साथ नंदी महाराज भी मौजूद रहे। सैकड़ों की संख्या में पीले वस्त्र धारण कर अपने अपने कांवर में जल लेने समूचे बस्ती का भ्रमण करते हुए श्रद्धालु पहुंचे। मेढकी नदी से जल लेकर शिव मंदिरों में पूजा अर्चना करते हुए जलाभिषेक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button