छत्तीसगढ़

अति संवेदनशील क्षेत्र किसकोड़ो में सामुदायिक पुलिसिंग एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कांकेर जिले के अति संवेदनशील क्षेत्र अंतागढ़ के ग्राम किसाकोड़ों में आज जिले के पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ खोमन सिन्हा, कमाण्डेट बीएसएफ अर्रा कैंप श्री सुदर्शन, एसडीएम अंतागढ़ विश्वास कुमार, एसडीओपी अमर सिदार की उपस्थित में सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन किया गया, साथ ही विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षर्ण कार्यक्रम अंतर्गत 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री पटेल द्वारा क्षेत्र की समस्याओं के सम्बंध में ग्रामीणों से चर्चा की गई एवं किसी भी प्रकार की समस्या के सम्बंध में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को अवगत कराने के लिए प्रेरित किया गया। छात्रों द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजित की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग अंतर्गत युवाओं को खेल सामग्री एवं वरिष्ठजनों को छाता का वितरण किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यकम अंतर्गत ग्रामीणों द्वारा संकल्प चक्र बना कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं आगामी निर्वाचन में मताधिकार का प्रयोग करने संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button