जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 06 सितम्बर को
उत्तर बस्तर कांकेर – लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद श्री मोहन मंडावी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 06 सितम्बर बुधवार को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया जायेगा। बैठक में केन्द्रीय, राज्य एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों की विभागीय प्रगति तथा उसके पर्यवेक्षण संबंधी कार्यवाही पर चर्चा एवं समीक्षा की जावेगी।



