छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशराजनीतिलाइफस्टाइलविदेश

शासकीय पॉलीटेक्निक में द्वितीय वर्ष में प्रवेश हेतु 31 अगस्त तक कराना होगा रजिस्ट्रेशन,

शासकीय पॉलीटेक्निक में द्वितीय वर्ष में प्रवेश हेतु
31 अगस्त तक कराना होगा रजिस्ट्रेशन,

उत्तर बस्तर कांकेर  :- शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के द्वितीय वर्ष में प्रवेश कक्षा 10वीं उत्तीर्ण एवं दो वर्षीय आईटीआई उत्तीर्ण या कक्षा 12वीं उत्तीर्ण भौतिक, गणित, और रसायन, बायोलॉजी, तकनीकी व्यावसायिक विषय, एग्रीकल्चर, कम्प्यूटर साइंस, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, इंफोर्मेटिक प्रेक्टिस, इलेक्ट्रॉनिक्स, जैव प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग के आधार पर ऑनलाईन काउंसलिंग द्वारा होगी। राज्य स्तरीय ऑनलाइन काउंसलिंग के द्वितीय चरण की प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थी को 31 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा तथा सीटों का आबंटन 29 अगस्त को किया जायेगा। सीटों का आंबटन 02 सितम्बर को किया जायेगा तथा आबंटित सीटों पर 04 से 07 सितम्बर तक प्रवेश लिये जा सकेगें। शासकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य से मिली जानकारी अनुसार वर्तमान में शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में मेकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स संचालित है। अभ्यर्थी किसी तरह की कठिनाई आने पर अभ्यर्थी सुविधा केन्द्र शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर से संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश हेतु कांकेर जिले के मूल निवासी अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जायेगी। विस्तृत जानकारी के लिए संचालनालय तकनीकी शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के वेबसाइट  www.cgdteraipur.cgstate.gov.in  का अवलोकन किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button