छत्तीसगढ़

उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 20 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित।

उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 20 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर । तहसील चारामा अंतर्गत ग्राम पंचायत माहुद, गोलकुम्हड़ा, गिरहोला, चिनौरी, कानापोड़, लखनपुरी, तेलगरा, कहाड़गोंदी और कोटेला के शासकीय उचित मूल्य दुकान को संचालित करने के लिए आबंटन किये जाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चारामा द्वारा 29 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए वृहत्ताकार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, ग्राम पंचायत, महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक सहकारी साख समिति, वन सुरक्षा समिति एवं अन्य पंजीकृत सहकारी समितियों जो शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित करने के इच्छुक हैं, वे समस्त दस्तावेजों के साथ 29 सितम्बर तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चारामा में कार्यालयीन समय में आवेदन जमा कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button