छत्तीसगढ़

’विश्व मच्छर दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुई आयोजित’’

’’विश्व मच्छर दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित’’

उत्तर बस्तर कांकेर.राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत विश्व मच्छर दिवस पर 20 अगस्त को जिला मुख्यालय कांकेर एवं सभी विकासखण्ड स्तर पर संगोष्ठी एवं रैली का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय कांकेर के प्राथमिक शाला माहुरबंदपारा एवं चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल खपरा पारा में कार्यक्रम आयोजित कर मच्छर से होने वाले विभिन्न बीमारियों एवं उनके बचाव तथा रोकथाम की जानकारी दी गई। कक्षा पांचवी से आठवी तक के बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी छात्र-छात्राओं से संकल्प लिया गया।  बच्चों द्वारा मच्छर एवं उनसे होने वाली बीमारियों से स्वयं बचने एवं दूसरों को भी बचाने तथा अपने घरों के आस-पास स्वच्छता बनाये रखने का संकल्प लिया गया।  विकासखण्ड स्तर पर स्कूली कार्यक्रम बच्चों के द्वारा रैली, क्विज प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता जैसे विभिन्न गतिविधियां की गई एवं ग्राम स्तर पर सरपंच एवं सचिव के उपस्थिति में बैठक आयोजित कर मच्छर से होने वाली बीमारी एवं उनके रोकथाम के बारे में मलेरिया निरीक्षक एवं मलेरिया टेक्निकल सुपरवाईजर द्वारा बताया गया। कार्यक्रम में चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अंकित कुमार शर्मा, प्राथमिक शाला माहुरबंदपारा के प्रधानाध्यापक  जगदीश प्रसाद सोनी, स्वास्थ्य विभाग से जिला मलेरिया स्टाफ सहित शिक्षक गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button