छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशराजनीति

कोयलीबेड़ा में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक — संगठन विस्तार पर जोर, नई नियुक्तियों से बढ़ेगी सक्रियता.

कोयलीबेड़ा में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक — संगठन विस्तार पर जोर, नई नियुक्तियों से बढ़ेगी सक्रियता.

कोयलीबेड़ा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को मजबूती देना रहा। इस अवसर पर दो महत्वपूर्ण पदों के लिए सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।

बैठक में आदिवासी कांग्रेस कमेटी कोयलीबेड़ा के अध्यक्ष पद पर मनेश दर्रो का मनोनयन किया गया। साथ ही किसान कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लच्छू राम गोटा को सौंपी गई। इन नियुक्तियों को कार्यकर्ताओं ने स्वागत योग्य कदम बताया और कहा कि इससे क्षेत्र में कांग्रेस की पकड़ और मजबूत होगी।

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल दर्रो ने की। उन्होंने कहा,
“संगठन का विस्तार हमारी पहली प्राथमिकता है। हमें बूथ स्तर तक कांग्रेस की पकड़ मजबूत करनी है और आम जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करना है।”

बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रेम उन्द्रे, पीसीसी सदस्य रत्तीराम दुग्गा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रवण नेताम, सचिव सतीश सहारे, दिलीप बघेल, राधेश्याम, रामजीराम, धन्नू राम, किनेश कौशल, मनोज सेन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में ब्लॉक के सभी मंडलों में जनसंपर्क अभियान चलाकर संगठन को और सक्रिय किया जाएगा। किसान, आदिवासी और युवाओं के मुद्दों पर विशेष रूप से काम करने की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button