विश्व आदिवासी दिवस पर कोयलीबेड़ा में ब्लॉक स्तरीय भव्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

विश्व आदिवासी दिवस पर कोयलीबेड़ा में भव्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

कोयलीबेड़ा। आदिवासी ब्लॉक मुख्यालय कोयलीबेड़ा में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय तहसील कार्यालय के सामने आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तीनो परगना कलपाट,पदल और भोमरा परगना से अठ्ठारह पँचायत अंतर्गत 68 गांवो के ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के युवक युवतियों ने रैली के माध्यम से बाजार स्थल तक पहुंचे इस दौरान अपने संवैधानिक अधिकारों को लेकर नारेबाजी व क्षेत्रीय गीतों पर झूमते नजर आए।
रैली के पश्चात विशाल सभा का आयोजन किया गया जहां एक ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मंत्रमुग्ध कर दिया तो वहीं समाज प्रमुख के अपने हक अधिकार व जागरूक करने वाली सम्बोधन ने लोगों में ऊर्जा का संचार भी किया। सर्व आदिवासी समाज के कोयलीबेड़ा इकाई अध्यक्ष सहदेव उसेंडी ने 14 सूत्रीय मांग सम्बधी प्रतिवेदन का वाचन मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक विक्रम देव उसेंडी के समक्ष किया व राज्यपाल के नाम से आवेदन भी दिया गया। मांगों में
01. सर्व आदिवासी समाज सर्कल अध्यक्ष श्री राजु कुमेठी को थाना पखांजूर अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने वाले थाना प्रभारी को कार्यवाही किया जाय।
02. सर्व आदिवासी समाज भवन के लिए विद्युत ट्रांसफर एवं खम्बा लगाया जाय।
03. ब्लाक मुख्यालय कोयलीबेड़ा में कॉलेज एवं आईटीआई खोला जाय।
04. कोयलीबेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टरों की पदस्थापना किया जाय ।
05. शासकीय बैंकः – जिला सहकारी, भारतीय स्टेट बैंक शाखा खोला जाय।
06. आदिवासी संवैधानिक अधिकारों का सरंक्षण किया जाय।
07. सर्व आदिवासी समाज भवन कोयलीबेड़ा में आहता निर्माण किया जाय।
08. आदिवासी विश्राम गृह का निर्माण किया जाय।
09. गोंडवाना भवन स्वीकृत किया जाय।
10. ब्लाक मुख्यालय के समस्त कार्यालयों को कोयलीबेड़ा में संचालित किया जाय।
11. तहसील कार्यलय में सम्पूर्ण स्टॉफ की पदस्थापना किया जाय।
12. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कोयलीबेड़ा में केजी-01,02 खोला जाय एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए अलग से अतिरिक्त नवीन भवन स्वीकृत किया जाय ।
13. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम प्रायमरी स्तर बालक आश्राम खोला जाय।
14 आदिवासियों का धर्मकोड को जनगणना में शामिल किया जाय।
अपने सम्बोधन में विधायक विक्रमदेव उसेंडी ने विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी समाज भवन के आहाता निर्माण के लिए वे 10 लाख की स्वीकृति अपने मद से करते हैं, 29 लाख का महतारी सदन निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजा जा चुका है। अंचल के तमाम अटैच कर्मचारियों की मूल पदस्थापना में वापसी व शेष मांगों को प्राथमिकता के आधार यथाशीघ्र कार्यवाही की बात कही, उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे छत्तीसगढ़ के मुखिया एक आदिवासी संवेदनशील मुख्यमंत्री के हाथों में हैं जो हर क्षेत्र के विकास को लेकर नित नए योजनाओं का संचालन सफल रूप से कर रहे हैं और उम्मीद है कि अन्तागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भी विकास को लेकर जो भी अनुशंसा भेजी जा रही है यथाशीघ्र कार्यवाही होगी चाहे अंचल में शिक्षा हो स्वास्थ्य हो या अन्य मूलभूत सुविधाएं सड़क या बिजली सभी क्षेत्रों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर प्राथमिकता के साथ पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य लकेश्वर ध्रुव, रीना बघेल, सहदेव उसेंडी, बिसनाथ दर्रो, लच्छुराम गावड़े,हेमा हुपेंडी, पुनारो बघेल,असवंतीन दर्रो,ईशा पोटाई,बसन्त ध्रुव,पीलू राम उसेंडी सहित समस्त पँचायत के प्रतिनिधि, पटेल गायता,मांझी व ग्रामीण उपस्थित रहे।



