छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीशिक्षा

शासन की योजनाओं से अवगत हों पालक – अशोक पटेल डीईओ । पालक शिक्षक मेगा सम्मेलन संकुल अर्जुनी में आयोजित

शासन की योजनाओं से अवगत हो पालक – अशोक पटेल डीईओ
पालक शिक्षक मेगा सम्मेलन संकुल अर्जुनी में आयोजित

कांकेर – शासन के योजनान्तर्गत संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा सम्मेलन कार्यक्रम संकुल केन्द्र अर्जूनी में आयोजित किया गया। माध्यमिक शाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल रहे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि ईश्वर नेताम, बिसम्बर नेताम, महावीर सरोज, मोती लाल कवाची रहे एवं अध्यक्षता संकुल प्राचार्य आरपीएस ठाकुर ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के छायाचित्र में दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण से हुआ। मुख्य अतिथि अशोक कुमार पटेल ने पालकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पालक शिक्षक सम्मेलन आयोजित करने का उद्देश्य पालक का विद्यालय के प्रति समन्वय स्थापित करना है। जिससे पालक बच्चों की बौद्धिक, मानसिक स्तर को जान सके। पालकों को विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी होना चाहिए, बालक के सर्वांगीण विकास में पालकों की भागीदारी महत्वपूर्ण होती है। अध्यक्षता कर रहे संकुल प्राचार्य आरपीएस ठाकुर ने शासन के द्वारा जारी बिन्दुओं की जानकारी देते हुए कहा कि पालकों को बच्चों के अध्ययन के लिए निश्चित स्थान एवं वातावरण तैयार कर पढ़ाई के लिए प्रेरित करना चाहिए। बच्चों की व्यक्तिगत गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। शिक्षाविद व्याख्याता पवन कुमार सेन ने कैरियर गाइडेंस पर पालकों से चर्चा करते हुए कहा कि पालक शिक्षक का आपसी समन्वय बच्चें के आत्मविश्वास को बढ़ाने, बच्चें का लक्ष्य निर्धारित करने, अच्छे गलत की पहचान करने में सहायक होता है। वर्तमान समय इंफारमेशन टेक्नालॉजी का है ऐसे में बच्चे को व्यावसायिक कोर्स अंतर्गत कम्प्यूटर, रिटेल, आटोमोबाईल, बैंकिंग जैसे विशेष पाठयक्रम की ओर मार्गदर्शन करें। बच्चें मोबाईल, कम्प्यूटर का उपयोग करें लेकिन उपयोग की सीमा तय रहे एवं पालकों की उपस्थिति में ही सही उपयोग करें। सम्मेलन को अन्य अतिथियों महावीर सरोज, ईश्वर नेताम ने भी सम्बोधित किया। मुख्य अतिथि के हाथों राष्ट्रीय प्रविण्या सह छात्रवित्ती परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. कन्या आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। ग्रामीणजनों द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी महोदय को विद्यालय से सम्बंधित समस्याआें, भवन की मरम्मत, नवीन विद्यालय खोले जाने की बात रखी। कार्यक्रम के अन्त में एक पेड़ मॉ के नाम वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन कौशल मण्डावी एवं संतराम टांडिया ने किया। कार्यक्रम समापान की घोषणा संकूल समन्वयक रामरतन छाटा ने किया। कार्यक्रम में व्याख्याता सीएल यादव, कमलेश मिश्रा, हेमलाल साहू, तारा पोटाई, प्रधानाध्यापक मोहन जैन, प्रधानपाठक सतरूपा मण्डावी, प्रधानपाठक शालिनी चौहान, राहूल देवांगन, किरण साव, खिरेन्द्र पटेल, प्रदीप टांडिया, हिमांशु दिल्लीवार, खुबचंद साहू सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button