होली त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाये रखने शांति समिति की बैठक कोयलीबेड़ा में हुआ सम्पन्न।

होली त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाये रखने शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

कोयलीबेड़ा। होली त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस थाना कोयलीबेड़ा के सभाकक्ष में थाना स्तरीय शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी मालिक राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सदस्यों से होली के त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन को सहयोग करने की बात कही गई।
होली त्यौहार में शांति व्यवस्था हेतु थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा ने थाना क्षेत्र के समस्त निवासियों से अपील की है, कि वे होली दहन के लिए हरे पेड़-पौधे को न काटें, सड़कों के बीचों-बीच होलिका दहन न करें, रंग गुलाल के प्रयोग में ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग न करें, चेहरे पर नकाब का प्रयोग न करें एवं वाहन धीमी गति से चलाएं व तीन सवारी न बठाएं साथ ही नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की है। साथ ही भांग या शराब पीकर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर सतत् निगरानी रखी जाएगी एवं उन पर आवश्यक कार्यवाही भी की जाएगी। उन्होंने होली, रंगपंचमी पर्व पर मुखौटे एवं नुकसान पहुंचाने वाले रंगों, कीचड़ आदि का प्रयोग नहीं करने सलाह भी दी है।
इस शांति समिति की बैठक के दौरान पँचायत प्रतिनिधि, व्यापारी संघ,गणमान्य नागरिक व मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



