खेलछत्तीसगढ़

संकुल स्तरीय शारीरिक,बौद्धिक,एंव सांस्कृतिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता गट्टाकाल(कोयलीबेड़ा)के समापन में पहुँचे जिला पंचायत सदस्य:-दिलीप बघेल

दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता गट्टाकाल में हुई आयोजित।

कोयलीबेड़ा। संकुल बढपारा – दो अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला के बच्चों के लिए दो दिवसीय शारीरिक बौद्धिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन केसेकोड़ी पँचायत के आश्रित ग्राम गट्टाकाल में किया गया जहां दो दिनों तक बच्चों ने उक्त विधाओं में अपने कौशल का प्रदर्शन किया व उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कार भी प्राप्त किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य दिलीप बघेल ने कहा कि स्वस्थ्य शरीर मे ही स्वस्थ्य मन का वास होता है जिसके लिए पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी बच्चों को रुचि रखना चाहिए। हम सभी ने पढ़ा भी सीखा और लिखा भी की जीवन मे खेल का महत्व क्या है। पहले कहावत थी कि खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब ,पढोगे लिखोगे बनोगे नवाब। पर यह कहावत मात्र थी आज खेल के दम पर भी अपनी अलग पहचान बनाई जा सकती है और अगर पढ़ाई और खेल दोनों का सम्मिश्रण हो तो जीवन भी आनंदमयी हो जाएगा और तरक्की सुनिश्चित हो सकती है। आप सभी खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ें और अंचल के नाम रौशन करें यही आशा है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे – श्री दिलीप बघेल (सदस्य जिला पं. कांकेर)
अध्यक्षता –
श्री पीलू राम उसेण्डी(सरपंच ग्रा.पं. केसेकोडी)
विशेष अतिथियों में श्री अशोक कुमार टांडिया (सहायक खण्डशिक्षा अधिकारी कोयलीबेडा),श्री लखेश्वर ध्रुव (सदस्य ज.पं.कोयलीबेडा) श्री सहदेव उसेण्डी (अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज कोयलीबेड़ा),श्री बसंत ध्रुव (सरपंच ग्रा.पं.कौडोसालेभाट),श्री बिसनाथ दरों (अध्यक्ष गोंड़वाना समाज कोयलीबेड़ा),श्री सनकु राम उसेण्डी (पंच ग्रा.पं. गुड़ाबेड़ा) ,श्री राजनाथ पोटाई (पंच ग्रा.पं. आलपरस) गायता पटेल एवं समस्त ग्रामवासी गट्टाकाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button