
विधायक नाग की भेंट मुलाकात में आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष समेत 21 ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का हाथ

*विधायक ने सभी नेताओं और ग्रामीणों का किया पार्टी में स्वागत, सभी ने जताया विधायक का आभार*
*विधायक नाग ने गिनाई राज्य सरकार की उपलब्धियां, सीएम बघेल को बताया सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री*
अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ग्राम पंचायत पुफगांव के आश्रित गांव भर्रीटोला में ग्रामीणों से भेंट मुलाकात करने पहुंचे जहां स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक नाग का रीति रिवाज से भव्य रूप से स्वागत किया इसके पश्चात विधायक गांव के विकास कार्यों के साथ साथ ग्रामीणों की समस्याओं एवं उनकी मांगों से रूबरू हुए । ग्रामीणों की समस्याओं को सुन उसके तत्काल निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन कर शीघ्र निराकरण के लिए निर्देशित किया ।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला आदिवासी विंग के उपाध्यक्ष जीनू नेताम समेत कुल 21 ग्रामीणों ने विधायक अनूप नाग के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश करने की इच्छा जारी की जिसका विधायक नाग ने नेताओ एवं ग्रामीणों की इच्छा का स्वागत करते हुए कांग्रेस प्रवेश करने वाले ग्रामीणों को परंपरा अनुसार गमछा पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया व उन्हें बधाई दी । उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा । जहां कांग्रेस प्रवेश करने वाले नेता एवं ग्रामीणों ने कहा की पुरे क्षेत्र समेत गांव दर गांव हो रहे विकास कार्यों, विधायक अनूप नाग की कार्यशैली, क्षेत्र के लोगो के प्रति उनका प्रेम और सुबह से लेकर रात तक जनता की सेवा में लगे रहते देख एवं कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी में प्रवेश करने की इच्छा उत्पन्न हुई। विधायक अनूप नाग ने सभी के भावना का सम्मान करते हुए उनका कांग्रेस में प्रवेश कराया ।
विधायक अनूप नाग ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि कांग्रेस की सरकार बनने के पहले घंटे के अंदर ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन घोषणा पत्र में किए गए अपने वादों को पूरा करने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया था। पहले घंटे में ही उन्होंने किसानों द्वारा लिया गया कर्ज माफ करने का सबसे बड़े वादे को पूरा किया। विधायक नाग की माने तो चुनाव के दौरान जन घोषणा पत्र में से कुछ को छोड़ दें तो बाकी सारी घोषणाएं पूरी कर दी गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देश का सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बताया ।
*इन्होंने किया कांग्रेस प्रवेश*
आम आदमी पार्टी के जिला आदिवासी विंग के उपाध्यक्ष जीनू नेताम, रानुराम दुग्गा, महेश सलाम, गोंडूराम दुग्गा, मोड्डू राम सलाम, रामलाल दुग्गा, लच्छू राम सलाम, केशरन कोर्राम, शिवकुमार नेताम, सुकूमन कोर्राम, रामसाय कावडे़, रमेश कावडे़, विनोद कावडे़, देवजी कावडे़, सुकुल उसेंडी, रमाय कावडे़, राजबती कुमेटी, सुबाय कुमेटी और दयालु कावडे़ ।
*इनकी रही मौजूदगी*
पीसीसी सचिव एवं अंतागढ़ विधानसभा चुनाव प्रभारी बसंत यादव, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कांति नाग, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश चंदेल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रजीत विस्वास, सरपंच रामसिंह हिड़को, गायता संतकुमार जुर्री, जयंत पाणिग्रही, विक्रम भंडारी, वीरेंद्र नाग, अखिलेश श्रीवास्तव, चंद्रज्योत् रामटेके, सूर्यकांत यादव, रमेश बघेल, हेमलता नाग, सत्यवती परते, कुमारी नाग, बेजू नरेटी, गढ़ पुजारी गुलाब जुर्री, विजय मरकाम, मनोहर यादव, अविनाश गणविरे, रामजी दुग्गा, देवघर जुर्री, ईश्वर मरकाम, फगगुराम यादव, जानकी हिडको, बैसाखिन टेकाम समेत महिलाएं, युवा, बच्चे सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।

