
ग्राम अमोड़ी में तीन दिवसीय पंचायत स्तरीय प्रो कबड्डी एवं व्हालीबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ में मुख्यातिथि के रूप में पहुँचे…जिला पंचायत सदस्य :-दिलीप बघेल।

जहाँ पर आयोजक समिति के द्वारा अथितियों का आत्मीय स्वागत किया गया।सर्व प्रथम महात्मा गांधी के छाया चित्र में दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात खेल का शुभारंभ किया गया।अन्तागढ़ तहसील के अंतिम छोर में बसे यह गांव में प्रति वर्ष गांधी जयंती के अवसर में खेल कूद का आयोजन रखा जाता है।इस प्रतियोगिता में दूर दूर से खेल प्रेमी आकर भाग लेते है।आयोजन समिति के द्वारा खिलाडियों के लिए रात्रि भोजन की व्यवस्था के साथ साथ रुकने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इस गांव में आयोजक समिति के द्वारा अनुशासन पूर्वक खेल सम्पन्न किया जाता है।प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम अमोड़ी में बड़ी धूमधाम से खेल कूद का आयोजन आयोजित की गई।
*आज के कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी:-श्री उमेश पोटाई(संरक्षक)श्री धन्नू राम देहारी ग्राम पटेल,श्रीमती जेठी बाई मरकाम(सरपंच अमोड़ी)श्री भोजराज नाग(पूर्व विधायक अन्तागढ़)श्री सन्ने सिंह कोला,श्री तामराज जी,श्री मानसाय पोटाई,श्री विष्णु पोटाई,मेहर सिंह सलाम,महात्मा,अनिल,एंव समस्त ग्रामवासी……*



