छत्तीसगढ़

पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति हेतु तृतीय श्रेणी के पदों का सीमा बंधन को शिथिलिकरण करने मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौपा गया।

पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति हेतु तृतीय श्रेणी के पदों का सीमा बंधन को शिथिलिकरण करने मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौपा गया

कांकेर । छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति हेतु तृतीय श्रेणी के पदों का सीमा बंधन को शिथिलिकरण करने मुख्यमंत्री के नाम से एस डी एम को ज्ञापन सौपा, संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने चर्चा में  बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के अधीन विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत कर्मचारियों/अधिकारियों के असामयिक दिवंगत होने के कारण शासकीय सेवकों के आश्रित द्वारा तृतीय श्रेणी पद पर अनुकम्पा नियुक्ति हेतु आवेदन काफी संख्या में विभिन्न कार्यालयों में प्रकरण लंबित है । आदेश के कंडिका 8(2) के कारण पीड़ित आश्रित परिवार में उच्च योग्यताधारी पात्र उम्मीदवार को अनुकम्पा नियुक्ति दिया जाना संभव नहीं हो रहा है। अनुकम्पा नियुक्ति में 10 प्रतिशत सीमा बंधन को शिथिलीकरण करने के लिए छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ अनुरोध करती है। इससे अनेक पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा। इस विषय को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए दिवंगत शासकीय सेवकों के परिवार के हित में तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति के प्रावधानित 10 प्रतिशत पदों के सीमा बंधन में शिथिलीकरण करने से परिवार को राहत मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button