नौ अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, ब्लॉक स्तरीय आयोजन को लेकर कोयलीबेड़ा में तैयारियां पूरी।
नौ अगस्त को मनेगा विश्व आदिवासी दिवस, कोयलीबेड़ा में तैयारियां पूरी।

कोयलीबेड़ा। नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कोयलीबेड़ा में सर्व आदिवासी समन्वय समिति द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समिति ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली है और आदिवासी समाज प्रमुखों की अगुवाई में यह आयोजन होगी। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से कोयलीबेड़ा तहसील कार्यालय के सामने रंगमंच में आयोजित की जाएगी।
इसे लेकर कई दौर में बैठकें कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर ली गई है। सर्व आदिवासी समाज कोयलीबेड़ा इकाई अध्यक्ष सहदेव उसेण्डी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि – माननीय श्री विक्रम देव उसेण्डी जी विधायक विधान सभा क्षेत्र अंतागढ़।
कार्यक्रम की अध्यक्षता – तिरू सहदेव उसेण्डी अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज कोयलीबेड़ा
विशिष्ट अतिथि में –
तिरु बिसनाथ दर्रो अध्यक्ष गोडवाना समाज कोयलीबेड़ा समस्त मांझी, गावता, पटेल पदल परगना, कालपाट, बोमरा परगना व समस्त निर्वाचित जनप्रतिनिधि समस्त अधिकारी/कर्मचारी वर्ग/महिला प्रभाग / युवा प्रभाग/सर्व आदिवासी समाज कोयलीबेड़ा।
समेत आदिवासी समाज व सर्व समाज को आमंत्रित किया गया है



