छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशलाइफस्टाइलविदेश

जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत बाईक रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए किया गया जागरूक।

जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत बाईक रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए किया गया जागरूक

नारायणपुर – जिला स्तरीय स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर के खेल मैदान से बाईक-रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। बाईक-रैली का शुभारंभ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत एंव पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के साथ बाईक में चलाकर रैली का शुभारंभ किया गया। बाईक रैली शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान से होते हुए नयापारा, अम्बेडकर चौक, दीनदयाल कॉलोनी, अटल आवास, रामकृष्ण मिशन आश्रम चौक, सुभाषचन्द्र चौक, डी.एन.के. कॉलोनी, जय स्तंभ चौक, तहसीलपारा, सोनपुर रोड, पाठक चौक, चांदनी चौक, देवांगनपारा, महावीर चौक, माड़िन चौक, कुम्हारपारा, देवनाथ पुजारी मार्ग, बुधवारी बाजार होते हुये, मेन रोड से गुडरीपारा के मैदान में मतदाताओं को मतदाता का नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान करने के लिये जागरूक किया गया तत्पश्चात उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाकर बाईक रैली का समापन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डी.डी. मंडावी, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जितेन्द्र कुमार कुर्रे, तहसीलदार अभयजीत मंडावी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिम्मत सिंह उईके, नायब तहसीलदार हरिप्रसाद भोय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में बाईक रैली में भाग लिये।

Related Articles

Back to top button