गैजेट्सछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशलाइफस्टाइलविदेश

विधानसभा निर्वाचन-2023 जिले में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत ’’चुनाई चिरई’’ से लोगों को किया जा रहा है जागरूक

विधानसभा निर्वाचन-2023
जिले में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत ’’चुनाई चिरई’’ से लोगों को किया जा रहा है जागरूक

दंतेवाड़ा। आगामी विधानसभा निर्वाचन के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनीत नंदनवार के निर्देशानुसार जिले में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत चुनाई चिरई का लगातार प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। इसके साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अलग- अलग स्थानों में स्वीप के माध्यम से कार्यक्रम भी किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अपने जिला चिकित्सालय तथा स्वास्थ्य केन्द्रों में ओपीडी पर्ची में ’’चुनाई चिरई’’ के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। जिसमें लोगों को ओपीडी पर्ची में चुनावी चिरई का सील लगाकर मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उप निर्वाचन अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार ठाकुर ने बताया कि इसके साथ ही अन्य विभागों द्वारा भी ’’चुनाई चिरई’’ के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर रहे है। इसके साथ ही हम लगातार मतदाताओं को ई.व्ही.एम एवं वीवीपैट मशीन तथा मतदान केन्द्र में मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए कलेक्टोरेट के अलावा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केन्द्रों में जागरूकता रथ के माध्यम से ई.व्ही.एम. एवं वीवीपैट का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। जिससे विधानसभा निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत बड़े और ग्रामीण अधिक से अधिक संख्या में आकर मतदान करें।

Related Articles

Back to top button