छत्तीसगढ़

स्वीप सहेली कार्यक्रम के तहत कोयलीबेड़ा में मतदाताओं को किया गया जागरूक

कोयलीबेड़ा क्लस्टर की महिलाओं ने घर घर जाकर भी मतदान के लिए किया प्रेरित।

*स्वीप कार्यक्रम के तहत कोयलीबेड़ा में मतदाताओं को किया गया जागरूक*

स्वीप सहेली कार्यक्रम के तहत कोयलीबेड़ा क्लस्टर की दीदियों ने मतदान को लेकर लिया सपथ।

*लोकसभा आम निर्वाचन-2024*

कोयलीबेड़ा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के निर्देश पर और जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज कोयलीबेड़ा में स्व सहायता समूह के महिलाओं की टोली द्वारा ‘जागरूक रहेगा कोयलीबेड़ा , मतदान करेगा कोयलीबेड़ा’ का नारा लगाते हुए आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए निर्धारित मतदान दिवस की तिथि 26 अप्रैल को अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह किया गया। कोयलीबेड़ा विकासखंड मुख्यालय में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। साथ ही इन महिलाओं द्वारा घर घर जाकर भी मतदान करने की अपील की गई। ग्राम पंचायत कोयलीबेड़ा में मनरेगा के तहत कार्यस्थलों में श्रमिकों को ‘जागरूक रहेंगे मजदूर-मतदान करेंगे मजदूर’ के नारे के साथ आगामी लोकसभा में अनिवार्य रूप से मतदान के लिए शपथ भी दिलाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button