छत्तीसगढ़

स्वीप के तहत मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

*स्वीप के तहत मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश*
उत्तर बस्तर कांकेर,  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के निर्देश पर और जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंर्तगत स्थानीय अशासकीय विद्यालय में मतदान जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान विद्यालय स्टॉफ को मतदान जागरूकता शपथ दिलाया गया। साथ ही विद्यार्थियों के द्वारा मतदान जागरूकता अभियान के तहत जागरूक रहेगा कांकेर मतदान करेंगा कांकेर फार्मेषन के माध्यम से आम नागरिकों को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम संचालित किया गया। जिला प्रषासन द्वारा स्वीप अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने हेतु फार्मेषन के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। उपरोक्त कार्यक्रम में सभी उपस्थित स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा ‘‘जागरूक रहेगा कांकेर, मतदान करेगा कांकेर’’ और स्वीप कार्यक्रम का मानव श्रृंखला के माध्यम से फार्मेशन तैयार कर उन्हें शपथ दिलाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button