छत्तीसगढ़

07 नवम्बर को भूल ना जाना, मतदान का कर्तव्य निभाना’’  थीम के जरिए जागरूक किया जाएगा जिले के मतदाताओं को।

’07 नवम्बर को भूल ना जाना, मतदान का कर्तव्य निभाना’’
 थीम के जरिए जागरूक किया जाएगा जिले के मतदाताओं को

कांकेर, / जिले में निर्वाचन की तिथि तय हो चुकी है जिसका काउंटडाउन प्रारम्भ हो चुका है। जिले में स्थित तीनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने नित नई पहल हो रही है। अलग अलग गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को उनके मताधिकार के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और विकासखण्ड मुख्यालयों व नगरीय निकायों में ‘20 डेज टू गो‘ के फॉर्मेशन में मतदान दिवस यानी 07 नवम्बर को मतदान अवश्य करने की अपील की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि उक्त वोटर्स जागरूकता अभियान के तहत ‘07 नवम्बर को भूल ना जाना, मतदान का कर्त्तव्य निभाना“ की थीम के आधार पर मतदान दिवस तक अभियान चलाकर जिले के शत-प्रतिशत मतदाताओं को उनके मताधिकार का प्रयोग करने लगातार प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक बार पुनः जिले के मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बनकर स्वस्थ एवं स्वच्छ लोकतंत्र का निर्माण करने में सुनिश्चित सहभागी बनने की अपील प्रत्येक मतदाता से की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button