क्राइमछत्तीसगढ़

रायपुर की रहने वाली एक महिला कर रही थी नक्सलियों की मदद, एटीएस ने किया गिरफ्तार

रायपुर की महिला कर रही थी नक्सलियों की मदद, एटीएस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। एटीएस ने बुधवार को नक्सली गतिविधियों में शामिल पति-पत्नी को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। एक आरोपी बृजेश कुशवाहा को उसके गृह जनपद देवरिया से और उसकी पत्नी प्रभा कुशवाहा को रायपुर (छत्तीसगढ़) से पकड़ा गया। प्रभा को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर लखनऊ लाया जा रहा है।

साल 2019 में दर्ज किए गए एक मुकदमे की विवेचना के दौरान दोनों का नाम प्रकाश में आया था। पिछले दिनों एटीएस को शहरी नक्सलियों की गतिविधियों के संबंध में खुफिया सूचनाएं मिल रही थीं। प्रमाणिक साक्ष्य मिलने पर बृजेश और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी की गई।

बृजेश मूल रूप देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र स्थित बड़की राबदी गांव का रहने वाला है और वहीं से उसने प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। गोरखपुर से संस्कृत में एमए की शिक्षा के दौरान वह इंकलाबी छात्रसभा से जुड़ गया था। बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में नौकरी के दौरान साल 2006 में उसकी मुलाकात रायपुर की प्रभा से हुई थी। फिर साल 2010 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद बृजेश और उसकी पत्नी प्रभा मजदूर किसान एकता मंच और सावित्रीबाई फूले संघर्ष समिति से जुड़कर वामपंथी विचारधारा का समर्थन करने लगे। एटीएस के अनुसार वामपंथी विचाराधारा की आड़ में दोनों राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में भी शामिल होने लगे।

Related Articles

Back to top button