छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना के तहत जिले में अब तक 26 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त।

महतारी वंदन योजना के तहत जिले में अब तक 26 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त

उत्तर बस्तर कांकेर। प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में लगे शिविरों के साथ नगर पालिका कार्यालय तथा ग्रामीण क्षेत्रों के पंचायत भवनों सहित आंगनबाड़ी केन्द्रों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचकर फॉर्म भर रही हैं। इसके तहत जिले में सिर्फ  तीन दिनों के भीतर 26 हजार 783 महिलाओं ने निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र जमा किया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि इनमें कांकेर परियोजना के अंतर्गत 03 हजार 901, चारामा परियोजना अंतर्गत 07 हजार 92, नरहरपुर परियोजना अंतर्गत 03 हजार 923, भानुप्रतापपुर परियोजना अंतर्गत 04 हजार 141, दुर्गूकोंदल परियोजना अंतर्गत 01 हजार 821, अंतागढ़ परियोजना अंतर्गत 01 हजार 595, कोयलीबेड़ा परियोजना अंतर्गत 01 हजार 981 और पखांजूर परियोजना अंतर्गत 02 हजार 329 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button