छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई पटौद का सात दिवसीय विशेष शिविर पुसावण्ड में

रासेयो इकाई पटौद का सात दिवसीय विशेष शिविर पुसावण्ड में

कांकेर — स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय पटौद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई पटौद का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पुसावंड में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम अधिकारी श्रद्धा पवन सेन ने बताया कि बस्तर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना शाखा के समन्वयक डॉ डीएल पटेल के दिशा निर्देश पर प्राचार्य डीएस निषाद के मार्गदर्शन में ग्रामीण विकास के लिए युवा थीम पर सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम पुसावंड के प्राथमिक विद्यालय परिसर में किया जा रहा है। प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के 50 से अधिक स्वयंसेवको के द्वारा ग्रामीण विकास के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं, बौद्धिक सत्र के माध्यम से गांव में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने शिविर आयोजन का उद्देश्य है। साथ दिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि सरपंच श्री चंद्रकांत वट्टी रहे। अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य डीएस निषाद ने की। मुख्य अतिथि सरपंच .. श्री चंद्रकांत वटी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर गांव में लगना बेहतर विकास का विषय है कारण की स्वयंसेवकों के द्वारा गांव के विकास में परियोजना कार्य के माध्यम से विभिन्न सामुदायिक कार्य साफ सफाई, नलकूपों के आसपास की सफाई, जन जागरूकता कार्यक्रम, प्रभात फेरी की गतिविधियों की जाती है जिससे गांव के विकास में सहयोग प्राप्त होता है। संस्था के प्राचार्य डीएस निषाद ने कहा कि हमारी संस्था की इकाई के द्वारा गांव में शिविर लगाया गया है जिसके माध्यम से गांव की भलाई के लिए विभिन्न कार्य स्वयंसेवकों के द्वारा किया जाएगा। आप सबका मार्गदर्शन स्वयंसेवकों को उत्साहित करेगा। शिविर के प्रथम दिवस बौद्धिक सत्र में व्यक्तित्व विकास पर शिक्षाविद अनुपम जोफर एवं पवन कुमार सेन के द्वारा व्याख्यान दिया गया। शिक्षाविद अनुपम ने समाज में युवाओं की भूमिका कैसी हो, युवा अपने व्यक्तित्व का विकास कैसे करें जिससे समाज में पहचान बना सके पर विचार प्रस्तुत किए। शिक्षाविद पवन सेन ने अनुशासित एवं संस्कारवान बनने, शिक्षक और माता पिता के संस्कारों का अनुसरण करने गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न बिंदुओं पर अपनी बात रखी। द्वितीय दिवस बौद्धिक परिचर्चा में पदम श्री सम्मान से सम्मानित अजय मंडावी एवं प्रतियोगिता मेंटर जिज्ञासा साहू के द्वारा लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ने, प्रतियोगिताओं में सफल होने के कारगर सिद्धांतों के विषय में बताया। स्वयंसेवकों के द्वारा परियोजना कार्य के अंतर्गत गांव के चौक में चबूतरा निर्माण सामुदायिक भवन के आसपास साफ सफाई के कार्य पूर्ण किए। शिविर मे मुन्ना कुलदीप, बिसाहू राम जैन, प्रीतम सेठिया, रामेश्वर सारवा, श्रीमती प्रियंका सारवा, श्रीमती अनुसूया कुलदीप, मनोहर कुलदीप, मदन सारवा, तेजस प्राचार्य श्री डी एस निषाद एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button