छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजी

लेमन ग्रास की खेती एवं प्रसंस्करण विषय पर प्रशिक्षण.

लेमन ग्रास की खेती एवं प्रसंस्करण विषय पर प्रशिक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर, कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में आज सोमवार को कृषकों को लेमन ग्रास की खेती एवं प्रसंस्करण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में लेमन ग्रास की खेती एवं महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही औषधीय एवं सुगंध एवं अकाष्ठीय वनोपज उत्कृष्टता केन्द्र इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने लेमन ग्रास की उत्पादन तकनीकी जिसमें लेमन ग्रास की उन्नत किस्मों, उन्नत किस्मों की उपलब्धता, लगाने की तकनीक व समय, खाद व उर्वरक प्रबंधन, कटाई की तकनीक, कटाई के पश्चात लेमन आयल निकालने की तकनीकी तथा बाजार की उपलब्धता की जानकारी उपस्थित कृषकों को प्रदान की। कार्यशाला में डोमाहर्रा, देवगांव, तेलावट, सुरेली, बादल, आतुरगांव, कोमलपुर एवं आमाझोला के 60 कृषकों को प्रशिक्षण दिया गया तथा कृषकों को लेमन ग्रास के पौधे भी वितरित किये गये।

Related Articles

Back to top button