छत्तीसगढ़

समाधान शिविर भागेश्वरी को मिला 02 लाख रूपये का ऋण।

समाधान शिविर भागेश्वरी को मिला 02 लाख रूपये का ऋण

उत्तर बस्तर कांकेर, 12 फरवरी 2024/जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के लिए जिले के ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विगत 10 फरवरी को कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशन में कोयलीबेड़ा में आयोजित समाधान शिविर में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम की सहयोग से जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा संचालित आदिवासी महिला सशक्तीकरण योजना के तहत् पखांजूर तहसील के ग्राम चारगांव निवासी कुमारी भागेश्वरी देहारी को किराना स्टोर्स संचालन हेतु 02 लाख रूपये का ऋण स्वीकृत किया गया है। समाधान शिविर में उक्त हितग्राही को प्रथम किश्त के रूप में 01 लाख रूपये का चेक भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर के प्रभारी कार्यपालन अधिकारी श्री आर.एस. कमल सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button