खेलछत्तीसगढ़

वाला में तीन दिवसीय ग्रामीण खेल आयोजन का हुआ समापन।

तीन दिवसीय ग्रामीण खेल का वाला में हुआ समापन।

कोयलीबेड़ा। हर वर्ष की भांति उदनपुर पँचायत के आश्रित ग्राम वाला में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन। इस वर्ष पुरुष और महिला दोनों ही वर्ग के लिए कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई जिसमे दूरदराज से भी कई टीमो ने हिस्सा लिया। जहां विजेताओं के लिए इनामी राशि भी वितरित की गई। पुरुष वर्ग कबड्डी फाइनल स्थानीय वाला की टीम और बाबूड़दबेना के बीच खेला गया जिसमें बाबूदबेना कि टीम ने विजयश्री हासिल की व प्रथम पुरस्कार दस हजार रुपये के हकदार बने। वहीं वाला की टीम को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5 हजार की राशि प्राप्त हुई। महिला वर्ग में स्थानीय वाला की टीम प्रथम रही जिन्होंने दुर्गुकोंदल की टीम को हराकर प्रथम पुरस्कार 4 हजार की इनामी राशि अपने नाम किया जबकि दुर्गुकोंदल को 2 हजार की इनामी राशि मिली।

समापन समारोह में खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए उदनपुर पँचायत के उप सरपँच फगनू राम ने कहा कि अंचल में लगातार क्रिकेट का ही बोलबाला देखा जा रहा है और ग्रामीण खेल कबड्डी का आयोजन लगातार कम होता जा रहा है जिसको ध्यान में रखते हुए हमने सभी ग्रामवासी कुछ वर्षों से यह आयोजन करते आ रहे हैं और हर साल अधिक से अधिक टीम भी आ रही है और कबड्डी खेल के प्रति युवाओं को जानकारियां भी मिल रही है। यही हमारे इस आयोजन का उद्देश्य है जो हर साल जारी रखने का प्रयास हम सभी करेंगे यही हमारी कोशिश होगी। जो जीत कर जा रहे हैं उनको बधाई जो हार गए उनको भी बधाई हर हार से सिख लेनी चाहिए ताकि कमियों को दूर कर आने समय मे और अच्छा प्रदर्शन किया जा सके। सभी को शुभकामनाएं। ग्राम वाला के युवाओं ने जिस पर सहयोग प्रदान करते हुए आयोजन कोनिर्विवाद रूप से सफल बनाया इसके लिए उनको भी बधाई।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि रहे श्यामसाय गावड़े( ग्राम पटेल) सुक्कू राम, पाण्डु राम पुड़ो, फगनू राम (उपसरपंच),सन्नूराम गावड़े, रामसिंह ,लछिन्दर बघेल, धनाजु राम कोवाची व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button