खेलछत्तीसगढ़

कोयलीबेड़ा स्पोर्ट्स क्लब ने आयोजक टीम चारगांव को हराकर जीता पहला इनाम। 

कोयलीबेड़ा स्पोर्ट्स क्लब ने चारगांव को हराकर जीता पहला इनाम।

कोयलीबेड़ा। ग्राम पंचायत चारगांव में नये वर्ष के उपलक्ष्य पर हर वर्ष आयोजित होने वाली टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता जो 27 जनवरी से शुरू हुई थी आज फाइनल मैच के साथ ही समापन हो गयी। पँचायत स्तरीय इस प्रतियोगिता में आयोजक मण्डल ने आसपास के तमाम क्रिकेट टीमो को इसके लिए आमंत्रित किया था। जिसमे 30 टीमो ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच चारगांव व कोयलीबेड़ा स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया जिसमें कोयलीबेड़ा की टीम ने निर्धारित पांच ओवर में मिले 53 रन के लक्ष्य को आसानी से चौथे ओवर में ही विकास पटेल की के नाबाद 38 की बदौलत आसानी से प्राप्त कर लिया। विकास पटेल ने इस मैच में ताबड़तोड़ 38 रन बनाये उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।और मैन द सीरीज खिताब के लिए पूरे श्रृंखला के कुल 7 मैचों में देवेंद्र कर्ष ने 203 रन और 9 विकेट भी चटकाए उनको मिला। कोयलीबेड़ा स्पोर्ट्स क्लब को प्रथम पुरस्कार 22222 बाइस हजार दो सौ बाइस रुपये व ट्राफी प्राप्त हुई,वही आयोजक मण्डल मेटल माइंस क्रिकेट क्लब चारगांव की टीम द्वितीय पुरस्कार 1111 ग्यारह हजार एक सौ एक रुपये व ट्राफी के हकदार बने। पांच दिवसीय इस टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए वनोपज सहकारी समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र देहारी ने कहा कि खेल में जीत हार लगी रहती है यह खेल का नियम ही है कि कोई एक टीम जीतेगी तो दूसरे को हार मिलेगी परन्तु इससे सीख भी मिलती है और अपनी कमियों को दूर कर अगली बार बेहतर किया जाय। जीवन भी खेलो की तरह है हर नाकामयाबी से सीख लेते हुए प्रगति पथ पर आगे बढ़ा जाए। सफल आयोजन के लिए सभी को बहुत बहुत आभार आगे भी इस तरह के आयोजन हों यही कामना करते हैं। समापन समारोह व पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि में हरिश्चंद्र देहारी,राकेश टांडिया, नरेश देहारी, मुकेश डाकुआ,प्रदीप देहारी, रुजेंद्र, इंद्रपाल, गोलू, हेमराज ,पवन,बबलू,लक्ष्मी, महेश,सरुज, व अन्य ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button