
कोयलीबेड़ा। ग्राम पंचायत चारगांव के आश्रित ग्राम सरगीकोट मे दिनाक 20.12.2023 से 22.12.2023 तक तीन दिवसीय प्रतियोगीता, खेल का आयोजन रखा गया है जिसमें चारगांव संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगीता कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनकुवर मंडावी ग्राम गायता सरगीकोट , बाजारू राम उसेण्डी, अध्यक्षता सुखी राम उसेण्डी सरपंच ग्राम पंचायत चारगांव, विशेष अतिथि – सुशीला उईके, सरपंच ग्राम पंचायत पोरोन्डी, मनारो मंडावी, सरपंच -छोटेबोदेली, भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।

श्री टिकेश नाग ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा का विकास होता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिस्क का विकास होता है। खेलकूद से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है। इसके साथ ही साथ उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया खेल प्रतियोगिता का ।

आज के पहला प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक शाला चारगांव और पूर्व माध्यमिक सरगिकोट के बीच खेल हुआ उसमे सरगीकोट विजयी हुआ। ग्राम पंचायत चारगांव के ग्राम सगीकोट मैदान उद्घाटन मे सरपंच श्री सुखी राम उसेण्डी के द्वारा लाल फीता काटते हुए उद्घाटन किया और ग्राम के बुजुर्ग पुरुष के बीच दौड़ प्रतियोगिता में 100 मीटर रखा गया था उसमे प्रथम श्री नोहर सिंह मंडावी और द्वितीय स्थान श्री सगराम नेताम को मिला। वरिष्ठ शिक्षक एम.आर.उसेण्डी,, बी. एल. टेकाम, ,एम.आर.पोटाई, संकुल समन्वयक महेश देहारी, कृष्णा कुमार ठाकुर, श्री तीरथ देहारी, इंदेश मंडावी, सरिता दुग्गा, गंगा दुग्गा, सोमलाल मंडावी जागेश्वरी रावल, लोकेश मंडावी, मंजुलता उसेण्डी एवं दोनों संकुल के शिक्षक एवं शिक्षिका सभी ग्रामवासियो उपस्थित थे।



