खेलछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश

अगले चार दिनों तक कोयलीबेड़ा में रहेगी फुटबॉल की धूम।

अगले चार दिनों तक कोयलीबेड़ा में रहेगी फुटबॉल की धूम।

कोयलीबेड़ा। क्रिकेट की लगातार बढ़ती लोकप्रियता के बीच फुटबॉल की कुंद होती धार को एकबार पुनः तेज करने की अभिनव पहल की है कोयलीबेड़ा स्पोर्ट्स क्लब ने जिसके तत्वाधान में कोयलीबेड़ा मिनी स्टेडियम में चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरूआत आज पूरे विधि विधान से ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में की गई।
लंबे अंतराल के बाद किसी बड़े प्रतियोगिता के आयोजन से कोयलीबेड़ा एक बार फिर गुलजार नजर आ रहा है और फुटबाल को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है।
चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल अठारह टीमो को दो ग्रुप में बांटा गया है। फिक्सर के माध्यम से यह ग्रुप बनाये हैं जो नॉकआउट पद्धत्ति से सारे मैच सम्पन्न किये जायेंगे। फाइनल मैच 19 तारीख को होगी। मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में पहला मैच कस्तूरा व जिरामतरई के बीच खेला गया जिसमें कस्तूरा की टीम ने 1 – 0 से मैच अपने नाम किया। आज की पहली सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम रही अंतागढ़ जिन्होंने आज के अपने सभी मैच जीते। इनाम की बात करें तो प्रथम पुरस्कार बीस हजार नकद व ट्रॉफी तो वहीं द्वितीय पुरस्कार दस हजार नकद व ट्राफी प्रदान की जाएगी साथ ही अन्य आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।
इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सालीक राम उसेण्डी, जगदीश वड्डे,रामकुमार आचले,अजय साहू,रीना बघेल,लच्छेश्वरी सहारे,जागेश्वर पुजारी,सहदेव उसेण्डी,हरीश उसेण्डी, लच्छुराम गावड़े,पीलूराम उसेण्डी, भोगेश नाग,कुंवर सिंह ध्रुव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button