एसटी एससी और ओबीसी अब मिलकर लड़ेंगे हक की लड़ाई। तीनो आरक्षित वर्ग अब अंतागढ को जिला बनाने शुरू करेंगे एक और आंदोलन।
शुक्रवार 20 सितम्बर 2024 को विशाल एक दिवसीय रैली जंगी प्रदर्शन का आयोजन।

अन्तागढ़ को जिला बनाने की फिर उठी मांग, जिला सहित अन्य मांग को लेकर (एससी,एसटी और ओबीसी) एक हुए तीनों वर्ग।
शुक्रवार 20 सितम्बर 2024 को विशाल एक दिवसीय रैली जंगी प्रदर्शन का आयोजन

अंतागढ़: आज दिनांक 15 सितंबर को स्थानीय फारेस्ट रेस्ट हाउस में अन्तागढ़ क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति (ST) / अनुसूचित जाति (SC) / पिछड़ा वर्ग (OBC) संघ क्षेत्र के मांझी, गायता, पटेल, सरपंच, जनपद, जनप्रतिनिधि समाज प्रमुख समस्त क्षेत्रवासी के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें तीनों वर्गों को मिलाकर एक संघ का गठन किया गया।, जिसके अध्यक्ष राकेश गुप्ता (मंटूल) को बनाया गया।
जिसमे चर्चा हुई की विगत 5 सितम्बर 2024 को क्षेत्र के लोगों अंतागढ़ को जिला बनाने सहित मूलभूत आवश्यकता शिक्षा, स्वास्थ्य, युक्तियुक्तकरण, आवागमन, तृतीय, चतुर्थ वर्ग सरकारी विभागों के पदों में स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों की भर्ती एवं अन्य विषयों से सम्बंधित मांग पत्र छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल महोदय, व माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पत्र सौंपा गया था । जिसके तारतम्य में 20 सितम्बर 2024 दिन शुक्रवार को पुनः एक बार एक दिवसीय रैली जंगी धरना प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन को हमारी मांगो को लेकर ध्यानाकर्षित कराना चाहते हैं। जिसकी सूचना शासन प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से दे दी जाएगी।
अपील की गई है कि अन्तागढ़ क्षेत्र के समस्त जनों से संघ की अपील है कि एक दिवसीय रैली धरना प्रदर्शन अन्तागढ़ के साप्ताहिक बाजार स्थल में समय 11.00 बजे से होना है। जिसमे हर ग्राम से हर परिवार से एकत्रित होना अति अनिवार्य है। उस दिन समस्त ग्रामों में पोलो रखना है। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस बैठक में प्रमुख रूप से सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष संतराम सलाम,गोंडवाना समाज के अध्यक्ष संतलाल दुग्गा, तीनों वर्ग के कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश गुप्ता,पिछड़ावर्ग अध्यक्ष माधेश्वर जैन, आदिवासी समाज के संरक्षक बद्री गांवड़े, बिरसिंग उसेंडी, विश्राम गांवड़े, मांझी मेहतु दर्रो,पूर्व विधायक अनूप नाग,विजय साहू, कुलदीप खापर्डे श्यामू मरकाम, लक्ष्मण ध्रुव, आसाउ आचाला,राजेश यादव , सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।



