छत्तीसगढ़

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रॉग रूम को किया गया सीलिंग।

 

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रॉग रूम को किया गया सीलिंग

नारायणपुर,  – विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत् विधानसभा क्षेत्र 84 नारायणपुर में मतदान सम्पन्न होने के पश्चात इव्हीएम, बैलेट यूनिट और व्हीव्हीपेट सहित अन्य मतदान सामग्रियों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत की उपस्थिति में शासकीय स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय में स्थित स्ट्रांग रूम में सीलिंग की कार्यवाही की गई। मतदान सामग्री जमा करने की प्रक्रिया देर रात तक चलती रही। बस्तर और कोण्डागांव जिले से एक दिन बाद प्राप्त हुए ईव्हीएम को स्ट्रांग रूम में जमा किया गया। विधानसभा क्षेत्र के मत पेटियां प्राप्त होने पर मौका मिलान कर सीलिंग की कार्यवाही की गई। इस अवसर रिटर्निंग आफिसर जितेन्द्र कुमार कुर्रे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीडी मण्डावी, एमसीसी के नोडल अधिकारी प्रदीप वैद्य, तहसीलदार अभयजीत मण्डावी, कोशालय अधिकारी हरीश साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button