छत्तीसगढ़

रेड क्रॉस मतदाता मित्र ने निर्वाचन में निभाई जिम्मेदारी बुजुर्ग, गर्भवती महिला, दिव्यांग मतदाताओं का बने सहारा.

रेड क्रॉस मतदाता मित्र ने निर्वाचन में निभाई जिम्मेदारी
बुजुर्ग, गर्भवती महिला, दिव्यांग मतदाताओं का बने सहारा

कांकेर –विधानसभा निर्वाचन में डॉ प्रियंका शुक्ला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशा निर्देश पर मतदान केदो में रेड क्रॉस के वॉलिंटियर्स ने जिले के तीनों विधानसभा अंतर्गत मतदान केंद्रों में जरूरतमंद मतदाता को मतदान कराने में अपनी भागीदारी निभाई।
जिला संगठन पवन कुमार सेन ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गर्भवती महिलाओं, दिव्यांग मतदाताओं सहित अन्य जरूरतमंद मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए रेड क्रॉस मतदाता मित्र के रूप में वॉलिंटियर सहारा बने। मुख्य निर्वाचन अधिकारी छत्तीसगढ़ ने जिले में रेड क्रॉस मतदाता मित्र के द्वारा किए जा रहे सहयोग कार्य की प्रशंसा करते हुए अपने ट्विटर हैंडल में रेडक्रॉस वॉलिंटियर्स की कार्यों को साझा किया है। यूथ रेडक्रास और जूनियर रेडक्रॉस मतदाता मित्र ने बुजुर्ग मतदाताओं को सहारा देकर बूथ तक लाने, दिव्यांग मतदाताओं को व्हीलचेयर के माध्यम से मतदान केंद्रों तक लाने का कार्य रेडक्रॉस के मतदाता मित्रों ने किया। साथ ही कतर में लगे मतदाताओं को पानी पिला कर राहत दी। छोटे बच्चों के साथ आए मतदाताओं के बच्चों को संभाल कर वोट देने में महिला मतदाताओं का सहयोग किया। संगवारी मतदान केंद्र में बालिका रेडक्रास मतदाता मित्र तैनात किए गए। रेडक्रॉस मतदाता मित्र के कार्य की डॉ प्रियंका शुक्ला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, सुमित अग्रवाल सीईओ जिला पंचायत एवम उपाध्यक्ष रेडक्रॉस, मनीष साहु एसडीएम एवम ब्लॉक अध्यक्ष, भुवन जैन जिला शिक्षा अधिकारी सहित जिला अधिकारियों ने प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button